Numbers 10:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur sab se pahale to yahoodiyon kee chhavanee ke jhnde ka prasthan hua, aur ve dal bandhakar chale aur un ka senapati ammeenadab ka putra nahashaen tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहूदा के डेरे से तीन दल पहले गए। उन्होंने अपने झण्डे के साथ यात्रा की। पहला दल यहूदा के परिवार समूह का था। अम्मीनादाब का पुत्र नहशोन उस दल का नेता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सर्वप्रथम दल-बल सहित यहूदा वंशीय पड़ाव की ध्‍वजा का प्रस्‍थान हुआ। उनके दल का सेनापति अम्‍मीनादब का पुत्र नहशोन था।
Hindi Bible HHBD
और सब से पहले तो यहूदियों की छावनी के झंडे का प्रस्थान हुआ, और वे दल बान्धकर चले; और उन का सेनापति अम्मीनादाब का पुत्रा नहशोन था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और सबसे पहले यहूदियों की छावनी के झंडे का प्रस्थान हुआ, और वे दल बाँधकर चले; और उन का सेनापति अम्मीनादाब का पुत्र नहशोन था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहूदाह के वंश की छावनी के झंडे, उनके सैन्य व्यवस्था के अनुसार चल रहे थे. अम्मीनादाब का पुत्र नाहशोन सेनापति था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और सबसे पहले तो यहूदियों की छावनी के झण्डे का प्रस्थान हुआ, और वे दल बाँधकर चले; और उनका सेनापति अम्मीनादाब का पुत्र नहशोन था।