Numbers 10:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir daniyon kee chhavanee jo sab chhavaniyon ke peechhe thee, usake jhnde ka prasthan hua, aur ve bhee dal bana kar chale aur unaka senapaati ammeeshaai ka putra akheeajar tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पंक्ति में आखिरी तीन परिवार समूह अन्य सभी परिवार समूहों के लिए पृष्ठ रक्षक थे। ये दल दान के डेरे मे से थे। उन्होंने अपने झण्डे के साथ यात्रा की। पहला दल दान के परिवार समूह का था। अम्मीशद्दै का पुत्र अहीएजेर उस दल का नेता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अन्‍त में, पीछे की ओर से समस्‍त पड़ाव की रक्षा करनेवाले दान वंशियों के पड़ाव की ध्‍वजा ने दल-बल सहित प्रस्‍थान किया। उनके दल का सेनापति अम्‍मीशद्दय का पुत्र अहीएजर था।
Hindi Bible HHBD
फिर दानियों की छावनी जो सब छावनियों के पीछे थी, उसके झंडे का प्रस्थान हुआ, और वे भी दल बना कर चले; और उनका सेनापति अम्मीश ै का पुत्रा अखीआज़र था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर दानियों की छावनी जो सब छावनियों के पीछे थी, उसके झंडे का प्रस्थान हुआ, और वे भी दल बनाकर चले; और उनका सेनापति अम्मीशद्दै का पुत्र अखीआज़र था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद उनकी सेना के अनुसार दान गोत्र के घराने की छावनी का झंडा था. कूच करते हुए यह सारी छावनी के लिए प्राण रक्षक सेना हुई. इस सेना का सेनापति अम्मीशद्दाय का पुत्र अहीएज़र था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर दानियों की छावनी जो सब छावनियों के पीछे थी, उसके झण्डे का प्रस्थान हुआ, और वे भी दल बनाकर चले; और उनका सेनापति अम्मीशद्दै का पुत्र अहीएजेर था।