Numbers 10:36 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jab jab vah tthar jata tha tab tab moosa kaha karata tha, ki he yahova, hajaron-hajar israaeliyon men lauttkar a ja..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और जब पवित्र सन्दूक अपनी जगह पर रखा जाता था तब मूसा सदा यह कहता था, “यहोवा, वापस आ, इस्राएल के लाखों लोगों के पास।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब मंजूषा विश्राम करती तब वह कहते, ‘प्रभु! लौट आ, इस्राएल के हजारों-हजार लोगों के पास!’
Hindi Bible HHBD
और जब जब वह ठहर जाता था तब तब मूसा कहा करता था, कि हे यहोवा, हजारोंझार इस्त्राएलियों में लौटकर आ जा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जब जब वह ठहर जाता था तब तब मूसा कहा करता था, “हे यहोवा, हज़ारों–हज़ार इस्राएलियों में लौटकर आ जा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब भी संदूक ठहर जाता, मोशेह कहते थे, “याहवेह, हज़ारों हज़ार इस्राएलियों के निकट लौट आइए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जब जब वह ठहर जाता था तब-तब मूसा कहा करता था, “हे यहोवा, हजारों-हजार इस्राएलियों में लौटकर आ जा।”