Numbers 10:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jab tum doosaree ber sans bandhakar foonko, tab daakkhian disha kee chhavaniyon ka prasthan ho. unake prasthan karane ke liye ve sans bandhakar foonken.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब तुम बिगुल को दूसरी बार कम बजाओगे तो दक्षिण के डेरे को चलना आरम्भ कर देना चाहिए। बिगुल की ध्वनि यह घोषणा करेगी कि लोग चलें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब दूसरी बार संकट-सूचना के लिए फूंकोगे तब दक्षिण दिशा के पड़ाव प्रस्‍थान करेंगे। जब-जब उन्‍हें प्रस्‍थान करना होगा तब-तब संकट-सूचना के लिए तुरहियों को फूंका जाएगा।
Hindi Bible HHBD
और जब तुम दूसरी बेर सांस बान्धकर फूंको, तब दक्खिन दिशा की छावनियों का प्रस्थान हो। उनके प्रस्थान करने के लिये वे सांस बान्धकर फूंकें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जब तुम दूसरी बार साँस बाँधकर फूँको, तब दक्षिण दिशा की छावनियों का प्रस्थान हो। उनके प्रस्थान करने के लिये वे साँस बाँधकर फूँकें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब कभी तुम दोबारा चेतावनी का बिगुल बजाओगे, वे शिविर, जो दक्षिण दिशा में हैं, कूच करेंगे; आवश्यक है कि उनका कूच शुरू करने के लिए चेतावनी का बिगुल बजाया जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जब तुम दूसरी बार साँस बाँधकर फूँको, तब दक्षिण दिशा की छावनियों का प्रस्थान हो। उनके प्रस्थान करने के लिये वे साँस बाँधकर फूँकें।