Numbers 11:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir ve log budbudane aur yahova ke sunate bura kahane lage nidan yahova ne suna, aur usaka kop bhdk utta, aur yahova kee ag unake madhy jal uttee, aur chhavanee ke aek kinare se bhsm karane lagee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस समय लोगों ने अपने कष्टों के लिए शिकायत की। यहोवा ने उनकी शिकायतें सुनी। जब यहोवा ने ये बातें सुनीं तो वह क्रोधित हुआ। यहोवा की तरफ से डेरे में आग लग गई। आग ने डेरे के छोर पर के कुछ हिस्से को जला दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
लोग शिकायत करने लगे। उन्‍होंने प्रभु को भला-बुरा कहा। प्रभु ने यह सुना। उसका क्रोध भड़क उठा। प्रभु की आग उनके मध्‍य प्रज्‍वलित हो गई और उसने पड़ाव के कुछ बाहरी क्षेत्रों को भस्‍म कर दिया।
Hindi Bible HHBD
फिर वे लोग बुड़बुड़ाने और यहोवा के सुनते बुरा कहने लगे; निदान यहोवा ने सुना, और उसका कोप भड़क उठा, और यहोवा की आग उनके मध्य जल उठी, और छावनी के एक किनारे से भस्म करने लगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर वे लोग बुड़बुड़ाने और यहोवा के सुनते बुरा कहने लगे; अत: यहोवा ने सुना, और उसका कोप भड़क उठा, और यहोवा की आग उनके मध्य में जल उठी, और छावनी के एक किनारे से भस्म करने लगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब इस्राएली कठिन परिस्थिति में याहवेह के सामने शिकायत करने लगे. जब याहवेह को उनका बड़बड़ाना सुनाई पड़ा, तब उनका क्रोध भड़क उठा और उनके बीच में याहवेह की आग जल उठी, परिणामस्वरूप छावनी के किनारे जल गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर वे लोग बुड़बुड़ाने और यहोवा के सुनते बुरा कहने लगे; अतः यहोवा ने सुना, और उसका कोप भड़क उठा, और यहोवा की आग उनके मध्य में जल उठी, और छावनी के एक किनारे से भस्म करने लगी।