Numbers 11:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kya ye sab log mere hee kokh men pade the? kya maain hee ne unako utpann kiya, jo too mujh se kahata haai, ki jaaise pita doodha peete balak ko apanee god men uttaae uttaae firata haai, vaaise hee maain in logon ko apanee god men uttakar us desh men le jau, jisake dene kee shapath too ne unake poorvajon se khai haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तू जानता है कि मैं इन सभी लोगों का पिता नहीं हुँ। तू जानता है कि मैंने इनको पैदा नहीं किया है। किन्तु यह तो ऐसे हैं कि मैं इन्हें अपनी गोद में वैसे ही ले चलूँ जैले कोई धाय बच्चे को ले चलती है। तू हमें ऐसा करने को विवश क्यों करता है तू मुझे क्यों विवश करता है कि मैं इन्हें उस देश को ले जाऊँ जिसे देने का वचन तूने उनके पूर्वजों को दिया है
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्या मैंने इन लोगों को गर्भ में धारण किया था? क्या मैंने इन्हें जन्म दिया है कि तू मुझसे कहता है, “जैसे पोषक-पिता शिशु को गोद में ले जाता है वैसे ही तू इन लोगों को उस देश में उठाकर ले जा, जिसको प्रदान करने की शपथ मैंने इनके पूर्वजों से खायी है।”
Hindi Bible HHBD
क्या ये सब लोग मेरे ही कोख में पड़े थे? क्या मैं ही ने उनको उत्पन्न किया, जो तू मुझ से कहता है, कि जैसे पिता दूध पीते बालक को अपनी गोद में उठाए उठाए फिरता है, वैसे ही मैं इन लोगों को अपनी गोद में उठाकर उस देश में ले जाऊं, जिसके देने की शपथ तू ने उनके पूर्वजों से खाई है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्या ये सब लोग मेरी ही कोख में पड़े थे? क्या मैं ही ने उनको उत्पन्न किया, जो तू मुझ से कहता है, कि जैसे पिता दूध पीते बालक को अपनी गोद में उठाए उठाए फिरता है, वैसे ही मैं इन लोगों को अपनी गोद में उठाकर उस देश में ले जाऊँ, जिसके देने की शपथ तू ने उनके पूर्वजों से खाई है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या मैंने इन लोगों को गर्भ में धारण किया है? क्या मैंने इन्हें जन्म दिया है, जो आप मुझे यह आदेश दे रहे हैं ‘इन्हें अपनी गोद में लेकर चलो, जैसे माता अपने दूध पीते बच्चे को लेकर चलती है’ उस देश की ओर जिसे देने की प्रतिज्ञा आपने इनके पूर्वजों से की थी?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्या ये सब लोग मेरी ही कोख में पड़े थे? क्या मैं ही ने उनको उत्पन्न किया, जो तू मुझसे कहता है, कि जैसे पिता दूध पीते बालक को अपनी गोद में उठाए-उठाए फिरता है, वैसे ही मैं इन लोगों को अपनी गोद में उठाकर उस देश में ले जाऊँ, जिसके देने की शपथ तूने उनके पूर्वजों से खाई है?