Numbers 11:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu do manushy chhavanee men rah gaae the, jis men se aek ka nam aeladad aur doosare ka medad tha, un men bhee atma ai ye bhee unheen men se the jinake nam likh liye gaye the, par tamboo ke pas n gaae the, aur ve chhavanee hee men naboovat karane lage.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अग्रजों में से दो एलदाद और मेदाद तम्बू में नहीं गए। उनके नाम अग्रज नेताओं की सूची में थे। किन्तु वे डेरे में रहे किन्तु आत्मा उन पर भी आई और वे भी डेरे में भविष्यावाणी करने लगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दो मनुष्य पड़ाव में रह गए थे। उनमें एक का नाम एल्दाद और दूसरे का नाम मेदाद था। आत्मा उन पर भी ठहरा। जिनके नाम सत्तर पुरुषों के साथ लिखे गए थे, उनमें ये भी थे, किन्तु वे तम्बू के पास नहीं गए थे। अत: उन्होंने पड़ाव में ही नबूवत की।
Hindi Bible HHBD
परन्तु दो मनुष्य छावनी में रह गए थे, जिस में से एक का नाम एलदाद और दूसरे का मेदाद था, उन में भी आत्मा आई; ये भी उन्हीं में से थे जिनके नाम लिख लिये गये थे, पर तम्बू के पास न गए थे, और वे छावनी ही में नबूवत करने लगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु दो मनुष्य छावनी में रह गए थे, जिनमें से एक का नाम एलदाद और दूसरे का मेदाद था, उनमें भी आत्मा आया; ये भी उन्हीं में से थे जिनके नाम लिख लिये गये थे, पर तम्बू के पास न गए थे, और वे छावनी ही में नबूवत करने लगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु इनमें से दो प्रधान अपने-अपने शिविरों में ही छूट गए थे; एक का नाम था एलदाद तथा अन्य का मेदाद, आत्मा उन पर भी उतरी. ये दोनों के नाम पुरनियों की सूची में थे, किंतु ये उन सत्तर के साथ मोशेह के बुलाने पर तंबू के निकट नहीं गए थे, इन्होंने अपने-अपने शिविरों में ही भविष्यवाणी की.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु दो मनुष्य छावनी में रह गए थे, जिसमें से एक का नाम एलदाद और दूसरे का मेदाद था, उनमें भी आत्मा आया; ये भी उन्हीं में से थे जिनके नाम लिख लिए गये थे, पर तम्बू के पास न गए थे, और वे छावनी ही में भविष्यद्वाणी करने लगे।