Numbers 11:28 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab noon ka putra yahoshoo, jo moosa ka tthalua aur usake chune huae veeron men se tha, us ne moosa se kaha, he mere svamee moosa, unako rok de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु नून के पुत्र यहोशू ने मूसा से कहा, “मूसा, तुम्हें उन्हें रोकना चाहिए!” (यहोशू मूसा का तब से सहायक था जब वह किशोर था।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा के निजी सेवक तथा उनके मनोनीत व्यक्तियों में से एक, नून के पुत्र यहोशुअ ने कहा, ‘हे मेरे स्वामी मूसा, उनको नबूवत करने से रोक दीजिए।’
Hindi Bible HHBD
तब नून का पुत्रा यहोशू, जो मूसा का टहलुआ और उसके चुने हुए वीरों में से था, उस ने मूसा से कहा, हे मेरे स्वामी मूसा, उनको रोक दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब नून का पुत्र यहोशू, जो मूसा का सेवक और उसके चुने हुए वीरों में से था, उसने मूसा से कहा, “हे मेरे स्वामी मूसा, उनको रोक दे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुन नून का पुत्र यहोशू, जो बचपन से ही मोशेह का सहायक हो चुका था, कहने लगा, “मेरे गुरु मोशेह, उन्हें रोक दीजिए!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब नून का पुत्र यहोशू, जो मूसा का टहलुआ और उसके चुने हुए वीरों में से था, उसने मूसा से कहा, “हे मेरे स्वामी मूसा, उनको रोक दे।”