Numbers 11:31 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yahova kee or se aek badee andhaee ai, aur vah samudra se batteren udake chhavanee par aur usake charon or itanee le ai, ki ve idhar udhar aek din ke marga tak boomi par do hath ke lagabhg unche tak chha gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहोवा ने समुद्र की ओर से भारी आंधी चलाई। आंधी ने उस क्षेत्र में बटेरों को पहुँचाया। बटेरें डेरों के चारों ओर उड़ने लगीं। वहाँ इतनी बटेरें थीं कि भूमि ढक गई। भूमि पर बटेरों की तीन फीट ऊँची परत जम गई थी। कोई व्यक्ति एक दिन में जितनी दूर जा सकता था उतनी दूर तक चारों ओर बटेरें थीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब प्रभु की ओर से पवन बहने लगा। वह अपने साथ समुद्र से बटेरें बहा ले आया, और पड़ाव पर उनको गिरा दिया। बटेरें पड़ाव के चारों ओर इधर-उधर एक दिन के मार्ग की दूरी तक, भूमि की सतह पर दो-दो हाथ ऊंचाई तक उड़ती रहीं।
Hindi Bible HHBD
तब यहोवा की ओर से एक बड़ी आंधी आई, और वह समुद्र से बटेरें उड़ाके छावनी पर और उसके चारों ओर इतनी ले आईं, कि वे इधर उधर एक दिन के मार्ग तक भूमि पर दो हाथ के लगभग ऊंचे तक छा गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोवा की ओर से एक बड़ी आँधी आई, और वह समुद्र से बटेरें उड़ाके छावनी पर और उसके चारों ओर इतनी ले आई, कि वे इधर उधर एक दिन के मार्ग तक भूमि पर दो हाथ के लगभग ऊँचे तक छा गईं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह की ओर से एक ऐसी प्रचंड आंधी आई, कि समुद्रतट से बटेरें आकर छावनी के निकट गिरने लगीं. इनका क्षेत्र छावनी के इस ओर एक दिन की यात्रा की दूरी तक तथा उस ओर एक दिन की यात्रा की दूरी तक; छावनी के चारों ओर था. ये बटेरें ज़मीन से लगभग एक मीटर की ऊंचाई तक उड़ती हुई पाई गईं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोवा की ओर से एक बड़ी आँधी आई, और वह समुद्र से बटेरें उड़ाकर छावनी पर और उसके चारों ओर इतनी ले आई, कि वे इधर-उधर एक दिन के मार्ग तक भूमि पर दो हाथ के लगभग ऊँचे तक छा गए।