Numbers 11:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
log idhar udhar jakar use battorate, aur chakkee men peesate va okhlee men koottte the, fir tasale men pakate, aur usake faulake banate the aur usaka svad tel men bane huae puae ka sa tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लोग इसे इकट्ठा करते थे और तब इसे पीसकर आटा बनाते थे या वे इसे कुचलने के लिए चट्टान का उपयोग करते थे। तब वे इसे बर्तन में पकाते थे अथवा इसके “फुलके” बनाते थे। फुलके का स्वाद जैतून के तेल से पकी रोटी के समान होता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
लोग इधर-उधर जाकर उसको एकत्र करते, फिर चक्की में उसको पीसते अथवा ओखली में कूटते थे। तत्पश्चात् उसको तसले में उबालते और उसकी रोटियाँ बनाते थे। उसका स्वाद तेल में बने हुए पूए के स्वाद के समान था।
Hindi Bible HHBD
लोग इधर उधर जाकर उसे बटोरते, और चक्की में पीसते वा ओखली में कूटते थे, फिर तसले में पकाते, और उसके फुलके बनाते थे; और उसका स्वाद तेल में बने हुए पुए का सा था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
लोग इधर उधर जाकर उसे बटोरते, और चक्की में पीसते या ओखली में कूटते थे, फिर तसले में पकाते, और उसके फुलके बनाते थे; और उसका स्वाद तेल में बने हुए पूए के समान था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
लोग इसे इकट्ठा करने जाते थे, इसे चक्की में पीसते अथवा ओखली में कूट लिया करते थे. इसके बाद इसे बर्तन में उबाल कर इसके व्यंजन बना लिया करते थे. इसका स्वाद तेल में तले हुए पुए के समान था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
लोग इधर-उधर जाकर उसे बटोरते, और चक्की में पीसते या ओखली में कूटते थे, फिर तसले में पकाते, और उसके फुलके बनाते थे; और उसका स्वाद तेल में बने हुए पूए के समान था।