Numbers 12:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
moosa ne to aek kooshaee sree ke sath byah kar liya tha. so maariyam aur haroon usakee us byaahita kooshaee sree ke karan usakee ninda karane lage
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मरियम और हारून मूसा के विरुद्ध बात करने लगे। उन्होंने उसकी आलोचना की, क्योंकि उसकी पत्नी कूशी थी। उन्होंने सोचा कि यह अच्छा नहीं कि मूसा ने कूशी लोगों में से एक के साथ विवाह किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा ने कूशी जाति की एक स्‍त्री से विवाह किया। अत: मिर्याम और हारून उस कूशी जाति की स्‍त्री के कारण, जिससे मूसा ने विवाह किया था, मूसा के विरोध में बोलने लगे।
Hindi Bible HHBD
मूसा ने तो एक कूशी स्त्री के साथ ब्याह कर लिया था। सो मरियम और हारून उसकी उस ब्याहिता कूशी स्त्री के कारण उसकी निन्दा करने लगे;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मूसा ने एक कूशी स्त्री के साथ विवाह कर लिया था। इसलिये मरियम और हारून उसकी उस विवाहिता कूशी स्त्री के कारण उसकी निन्दा करने लगे;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोशेह ने कूश देश की स्त्री से विवाह किया था, और उनका इस स्त्री से विवाह करना मिरियम तथा अहरोन का उनके विरुद्ध हो जाने का कारण बन गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मूसा ने एक कूशी स्त्री के साथ विवाह कर लिया था। इसलिए मिर्याम और हारून उसकी उस विवाहिता कूशी स्त्री के कारण उसकी निन्दा करने लगे;