Numbers 12:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yahova ne badal ke khmbhe men utarakar tamboo ke dar par khda hokar haroon aur maariyam ko bulaya so ve donon usake pas nikal aae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहोवा बादल में उतरा। यहोवा तम्बू के द्वार पर खड़ा हुआ। यहोवा ने “हारून और मरियम” को अपने पास आने के लिए कहा! जब दोनों उसके समीप आए तो,
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब प्रभु मेघ-स्तम्भ में उतरा और तम्बू के द्वार पर खड़ा हो गया। उसने हारून और मिर्याम को बुलाया। वे दोनों उसके पास आए।
Hindi Bible HHBD
तब यहोवा ने बादल के खम्भे में उतरकर तम्बू के द्वार पर खड़ा होकर हारून और मरियम को बुलाया; सो वे दोनों उसके पास निकल आए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोवा ने बादल के खम्भे में उतरकर तम्बू के द्वार पर खड़ा होकर हारून और मरियम को बुलाया; अत: वे दोनों उसके पास निकल आए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब याहवेह बादल के खंभे में उतरकर उस तंबू के द्वार पर खड़े हो गए और अहरोन तथा मिरियम को बुलाया. जब वे दोनों पास आ गए,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोवा ने बादल के खम्भे में उतरकर तम्बू के द्वार पर खड़ा होकर हारून और मिर्याम को बुलाया; अतः वे दोनों उसके पास निकल आए।