Numbers 12:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us se maain gupt reeati se nahee, parantu amhane samhane aur pratyaksha hokar baten karata hoon aur vah yahova ka svaroop niharane pata haai. so tum mere das moosa kee ninda karate huae kyon naheen dre?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब मैं उससे बात करता हूँ तो मैं उसके आमने सामने बात करता हूँ। मैं जो बात कहना चाहता हुँ उसे साफ—साफ कहता हुँ मैं छिपे अर्थ वाले विचित्र विचारों को उसके सामने नहीं रखता और मूसा यहोवा के स्वरूप को देख सकता है। इसलिए तुमने मेरे सेवक मूसा के विरुद्ध बोलने का साहस कैसे किया?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं उससे पहेलियों में नहीं, वरन् स्‍पष्‍ट शब्‍दों में आमने-सामने बात करता हूं। वह मेरा, अपने प्रभु का, स्‍वरूप निहारता है। तब तुम मेरे सेवक मूसा के विरोध में बोलते समय क्‍यों नहीं डरे?’
Hindi Bible HHBD
उस से मैं गुप्त रीति से नहीं, परन्तु आम्हने साम्हने और प्रत्यक्ष होकर बातें करता हूं; और वह यहोवा का स्वरूप निहारने पाता है। सो तुम मेरे दास मूसा की निन्दा करते हुए क्यों नहीं डरे?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस से मैं गुप्‍त रीति से नहीं, परन्तु आमने–सामने और प्रत्यक्ष होकर बातें करता हूँ; और वह यहोवा का स्वरूप निहारने पाता है। इसलिये तुम मेरे दास मूसा की निन्दा करते हुए क्यों नहीं डरे?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोशेह के साथ मेरी बातचीत आमने-सामने हुआ करती है, इतना ही नहीं, हमारी बातचीत में कुछ भी गुप्‍त नहीं होता है, और न पहेली के समान, उसे तो मुझ याहवेह का स्वरूप दिखाई देता है. फिर तुम्हें मेरे सेवक मोशेह के विरुद्ध यह सब कहते हुए भय क्यों न लगा?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उससे मैं गुप्त रीति से नहीं, परन्तु आमने-सामने और प्रत्यक्ष होकर # बातें करता हूँ; और वह यहोवा का स्वरूप निहारने पाता है। इसलिए तुम मेरे दास मूसा की निन्दा करते हुए क्यों नहीं डरे?”