Numbers 13:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab ve aeshakol nam nale tak gaa, aur vahan se aek dalee dakhon ke guchchhe samet tod lee, aur do manushy us aek lattee par lattkaae huae utta le chale gaae aur ve anaron aur anjeeron men se bhee kuchh kuchh le aae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब वे लोग एश्कोल की घाटी में आये उन व्यक्तियो ने अंगूर की बेल की एक शाखा काटी। उस शाखा में अंगूर का एक गुच्छा था। लोगों में से दो व्यक्ति अपने बीच एक डंडे पर उसे रख कर लाए। वे कुछ अनार ओर अंजीर भी लाए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे एश्कोल की घाटी तक गए। वहाँ उन्होंने अंगूर का एक गुच्छा शाखा-सहित तोड़ा और दो व्यक्ति उसको एक डण्डे पर लाद कर ले गए। वे अनार और अंजीर के कुछ फल भी ले गए।
Hindi Bible HHBD
तब वे एशकोल नाम नाले तक गए, और वहां से एक डाली दाखों के गुच्छे समेत तोड़ ली, और दो मनुष्य उस एक लाठी पर लटकाए हुए उठा ले चले गए; और वे अनारों और अंजीरों में से भी कुछ कुछ ले आए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वे एशकोल नामक नाले तक गए, और वहाँ से एक डाली दाखों के गुच्छे समेत तोड़ ली, और दो मनुष्य उसे एक लाठी पर लटकाए हुए उठा ले चले गए; और वे अनारों और अंजीरों में से भी कुछ कुछ ले आए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद वे एशकोल घाटी में जा पहुंचे. वहां उन्होंने एक डाली काट ली, जिसमें अंगूरों का एक ही गुच्छा था. इसे उन्होंने एक लाठी पर लादा और दो व्यक्तियों ने उसको उठा लिया. इसके अलावा वे कुछ अनार एवं अंजीर भी ले आए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वे एशकोल नामक नाले # तक गए, और वहाँ से एक डाली दाखों के गुच्छे समेत तोड़ ली, और दो मनुष्य उसे एक लाठी पर लटकाए हुए उठा ले चले गए; और वे अनारों और अंजीरों में से भी कुछ कुछ ले आए।