Numbers 13:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur paran jangal ke kadesh nam sthan men moosa aur haroon aur israaeliyon kee saree mandlee ke pas pahunche aur unako aur saree mandlee ko sandesha diya, aur us desh ke fal unako dikhaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे व्यक्ति मूसा, हारून और अन्य इस्राएल के लोगों के पास कादेश में लौटे। यह पारान मरुभूमि में था। तब उन्होंने मूसा, हारून और सभी लोगों को, जो कुछ देखा सब कुछ सुनाया और उन्होंने उन्हें उस प्रदेश के फलों को दिखाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे पारन के निर्जन प्रदेश में गए और कादेश में मूसा, हारून तथा समस्त इस्राएलियों की मंडली के पास आए। उन्होंने उन लोगों को तथा समस्त इस्राएली मंडली को समाचार दिया और उन्हें उस देश के फल दिखाए।
Hindi Bible HHBD
और पारान जंगल के कादेश नाम स्थान में मूसा और हारून और इस्त्राएलियों की सारी मण्डली के पास पहुंचे; और उनको और सारी मण्डली को संदेशा दिया, और उस देश के फल उनको दिखाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और पारान जंगल के कादेश नामक स्थान में मूसा और हारून और इस्राएलियों की सारी मण्डली के पास पहुँचे; और उनको और सारी मण्डली को संदेशा दिया, और उस देश के फल उनको दिखाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे पारान के निर्जन प्रदेश के कादेश में मोशेह, अहरोन तथा इस्राएल के घराने की सारी सभा के सामने उपस्थित हुए. उन्होंने उस देश के फल उनके सामने दिखाते हुए सारी सभा के सामने अपना संदेश रख दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और पारान जंगल के कादेश नामक स्थान में मूसा और हारून और इस्राएलियों की सारी मण्डली के पास पहुँचे; और उनको और सारी मण्डली को सन्देशा दिया, और उस देश के फल उनको दिखाए।