Numbers 15:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab yajak israaeliyon kee saree mandlee ke liye praayaashchaitt kare, aur unakee kshama kee jaaegee kyonaki unaka pap bool se hua, aur unhon ne apanee bool ke liye apana chaddhava, arthata yahova ke liye havy aur apana papabali usake samhane chaddhaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“याजक लोगों को पापों से शुद्ध करने के लिये ऐसा करेगा। वह इस्राएल के सभी लोगों के लिए ऐसा करेगा। लोगों ने नहीं जाना था कि वे पाप कर रहे हैं। किन्तु जब उन्होंने यह जाना तब वे यहोवा के पास भेंट लाए। वे एक भेंट अपने पाप के लिए देने आए और एक होमबलि के लिये जिसे आग में जलाया जाना था। इस प्रकार लोग क्षमा किये जाएंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पुरोहित समस्त इस्राएली मंडली के लिए प्रायश्चित्त करेगा, और वे क्षमा प्राप्त करेंगे, क्योंकि यह अनजाने में की गई एक भूल थी। वे प्रभु को अग्नि में अर्पित करने के लिए चढ़ावा लाए। उन्होंने अपनी भूल के लिए मुझ-प्रभु के सम्मुख पाप-बलि भी चढ़ाई।
Hindi Bible HHBD
जब याजक इस्त्राएलियों की सारी मण्डली के लिये प्रायश्चित्त करे, और उनकी क्षमा की जाएगी; क्योंकि उनका पाप भूल से हुआ, और उन्हों ने अपनी भूल के लिये अपना चढ़ावा, अर्थात् यहोवा के लिये हव्य और अपना पापबलि उसके साम्हने चढ़ाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब याजक इस्राएलियों की सारी मण्डली के लिये प्रायश्चित्त करे, और उनकी क्षमा की जाएगी; क्योंकि उनका पाप भूल से हुआ, और उन्होंने अपनी भूल के लिये अपना चढ़ावा, अर्थात् यहोवा के लिये हव्य और अपना पापबलि उसके सामने चढ़ाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर पुरोहित सारे इस्राएल के घराने की ओर से प्रायश्चित बलि भेंट करेगा और इससे उन्हें क्षमा दी जाएगी; क्योंकि यह अनजाने में की गई भूल थी; इसलिये उन्होंने यह भेंट चढ़ाई है. आग के द्वारा याहवेह को अर्पित बलि तथा अपनी भूल के लिए भेंट पापबलि.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब याजक इस्राएलियों की सारी मण्डली के लिये प्रायश्चित करे, और उनकी क्षमा की जाएगी; क्योंकि उनका पाप भूल से हुआ, और उन्होंने अपनी भूल के लिये अपना चढ़ावा, अर्थात् यहोवा के लिये हव्य और अपना पापबलि उसके सामने चढ़ाया।