Numbers 15:29 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jo koi bool se kuchh kare, chahe vah paradeshaee hokar rahata ho, sab ke liye tumharee aek hee vyavastha ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यही हर उस व्यक्ति के लिए नियम है जो पाप करता है, किन्तु जानता नहीं कि बुरा किया है। यही नियम इस्राएल के परिवार में उत्पन्न लोगों के लिए है या अन्य लोगों के लिए भी जो तुम्हारे बीच में रहते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अनजाने में भूल करने वाले व्यक्ति के लिए, इस्राएल के देशी एवं उनके मध्य निवास करने वाले प्रवासी के लिए तुम एक ही व्यवस्था रखना।
Hindi Bible HHBD
जो कोई भूल से कुछ करे, चाहे वह परदेशी होकर रहता हो, सब के लिये तुम्हारी एक ही व्यवस्था हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो कोई भूल से कुछ करे, चाहे वह इस्राएलियों में देशी हो, चाहे तुम्हारे बीच परदेशी होकर रहता हो, सब के लिए तुम्हारी एक ही व्यवस्था हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कोई भी व्यक्ति, जो भूल से कोई भी पाप कर बैठता है, उस पर एक ही नियम लागू किया जाए; वह, जो स्वदेशी है, और वह जो तुम्हारे बीच रह रहा विदेशी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो कोई भूल से कुछ करे, चाहे वह इस्राएलियों में देशी हो, चाहे तुम्हारे बीच परदेशी होकर रहता हो, सब के लिये तुम्हारी एक ही व्यवस्था हो।