Numbers 16:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
korah jo levee ka parapota, kahat ka pota, aur yisahar ka putra tha, vah aeleeab ke putra datan aur abeeram, aur pelet ke putra on,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कोरह दातान, अबीराम और ओन मूसा के विरुद्ध हो गए। (कोरह यिसहार का पुत्र था। यिसहार कहात का पुत्र था, और कहात लेवी का पुत्र था। एलीआब के पुत्र दातान और अबीराम भाई थे और ओन पेलेत का पुत्र था। दातान, अबीराम और ओन रूबेन के वंशज थे।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
लेवी के वंशज, कहात के पोते और यिसहार के पुत्र कोरह ने धृष्टता की। उसने एलीआब के दोनों पुत्रों दातन तथा अबीराम को एवं रूबेन के वंशज पेलत के पुत्र ओन को अपने साथ लिया
Hindi Bible HHBD
कोरह जो लेवी का परपोता, कहात का पोता, और यिसहार का पुत्रा था, वह एलीआब के पुत्रा दातान और अबीराम, और पेलेत के पुत्रा ओन,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
कोरह जो लेवी का परपोता, कहात का पोता, और यिसहार का पुत्र था, वह एलीआब के पुत्र दातान और अबीराम, और पेलेत के पुत्र ओन,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस समय कोराह, जिसका पिता इज़हार था, जिसका पिता कोहाथ था, जो लेवी का पुत्र था; तथा दाथान और अबीराम, जो एलियाब के पुत्र थे, तथा ओन, जो पेलेथ का पुत्र था, आज्ञा न माननेवाले हो गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
कोरह जो लेवी का परपोता, कहात का पोता, और यिसहार का पुत्र था, वह एलीआब के पुत्र दातान और अबीराम, और पेलेत के पुत्र ओन,