Numbers 16:29 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yaadi un manushyon kee mratyu aur sab manushyon ke saman ho, aur unaka dand sab manushyon ke saman ho, tab janon ki maain yahova ka bheja hua naheen hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ये पुरुष यहाँ मरेंगे। किन्तु यदि ये सामान्य ढंग से मरते हैं अर्थात् जिस प्रकार आदमी सदा मरते हैं तो यह प्रकट करेगा कि यहोवा ने वस्तुतः मुझे नहीं भेजा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि अन्‍य मनुष्‍यों की मृत्‍यु के सदृश इन लोगों की स्‍वाभाविक मृत्‍यु होगी, यदि अन्‍य मनुष्‍यों के दण्‍ड के सदृश इन्‍हें भी दण्‍ड दिया जाएगा, तो समझना कि प्रभु ने मुझे नहीं भेजा है।
Hindi Bible HHBD
यदि उन मनुष्यों की मृत्यु और सब मनुष्यों के समान हो, और उनका दण्ड सब मनुष्यों के समान हो, तब जानों कि मैं यहोवा का भेजा हुआ नहीं हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि उन मनुष्यों की मृत्यु और सब मनुष्यों के समान हो,और उनका दण्ड सब मनुष्यों के समान हो, तब जानो कि मैं यहोवा का भेजा हुआ नहीं हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि इन व्यक्तियों का निधन अन्य मनुष्यों के समान स्वाभाविक रीति से हो जाए या इनकी नियति सारी मानव जाति के समान हो, तब समझ लेना कि मैं याहवेह का भेजा हुआ नहीं हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि उन मनुष्यों की मृत्यु और सब मनुष्यों के समान हो, और उनका दण्ड सब मनुष्यों के समान हो, तब जानो कि मैं यहोवा का भेजा हुआ नहीं हूँ।