Numbers 16:46 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur moosa ne haroon se kaha, dhoopadan ko lekar us men vedee par se ag rakhkar us par dhoop dal, mandlee ke pas fauratee se jakar usake liye praayaashchaitt kara kyonaki yahova ka kop atyant bhdka haai, aur maree faailane lagee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मूसा ने हारून से कहा, “वेदी की आग और अपने काँसे के बर्तन को लो। तब इसमें सुगन्धि डालो। लोगों के समूह के पास शीघ्र जाओ और उनके पाप के लिए भुगतान करो। यहोवा उन पर क्रोधित है। परेशानी आरम्भ हो चुकी है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा ने हारून से कहा, ‘तुम धूपदान लो, और वेदी की अग्नि उस पर रखो, और तब धूप डालो। उसको लेकर तुरन्त जन-समुदाय के पास जाओ, और उनके लिए प्रायश्चित्त करो, क्योंकि प्रभु का क्रोध उसके सम्मुख से चल पड़ा है। महामारी फैलने लगी है।’
Hindi Bible HHBD
और मूसा ने हारून से कहा, धूपदान को लेकर उस में वेदी पर से आग रखकर उस पर धूप डाल, मण्डली के पास फुरती से जाकर उसके लिये प्रायश्चित्त कर; क्योंकि यहोवा का कोप अत्यन्त भड़का है, और मरी फैलने लगी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मूसा ने हारून से कहा, “धूपदान को लेकर उसमें वेदी पर से आग रखकर उस पर धूप डाल, मण्डली के पास फुर्ती से जाकर उसके लिए प्रायश्चित्त कर; क्योंकि यहोवा का कोप अत्यन्त भड़का है, और मरी फैलने लगी है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोशेह ने अहरोन को आज्ञा दी, “अपने धूपदान में वेदी की आग डालकर उस पर धूप डाल दो और बिना देर किए इसे सभा के निकट लाकर उनके लिए प्रायश्चित करो, क्योंकि याहवेह का क्रोध उन पर भड़क चुका है, महामारी शुरू हो चुकी है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मूसा ने हारून से कहा, “धूपदान को लेकर उसमें वेदी पर से आग रखकर उस पर धूप डाल, मण्डली के पास फुर्ती से जाकर उसके लिये प्रायश्चित कर; क्योंकि यहोवा का कोप अत्यन्त भड़का है, और मरी फैलने लगी है।”