Numbers 16:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir us ne korah aur usakee saree mandlee se kaha, ki bihan ko yahova dikhla dega ki usaka kaun haai, aur paavitra kaun haai, aur usako apane sameep bula lega jisako vah ap chun lega usee ko apane sameep bula bhee lega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मूसा ने कोरह और उसके अनुयायियों से कहा, “कल सवेरे यहोवा दिखाएगा कि कौन व्यक्ति सचमुच उसका है। यहोवा दिखाएगा कि कौन व्यक्ति सचमुच पवित्र है और यहोवा उसे अपने समीप ले जाएगा। यहोवा उस व्यक्ति को चुनेगा और यहोवा उस व्यक्ति को अपने निकट लेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह कोरह तथा उसके दल के लोगों से बोले, ‘प्रात:काल प्रभु यह प्रकट कर देगा कि कौन व्यक्ति उसका है और कौन व्यक्ति पवित्र है। वह उसे अपने समीप बुला लेगा। जिस व्यक्ति को वह चुनेगा, उसे अपने पास आने देगा।
Hindi Bible HHBD
फिर उस ने कोरह और उसकी सारी मण्डली से कहा, कि बिहान को यहोवा दिखला देगा कि उसका कौन है, और पवित्रा कौन है, और उसको अपने समीप बुला लेगा; जिसको वह आप चुन लेगा उसी को अपने समीप बुला भी लेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने कोरह और उसकी सारी मण्डली से कहा, “सबेरे यहोवा दिखला देगा कि उसका कौन है, और पवित्र कौन है, और उसको अपने समीप बुला लेगा; जिसको वह आप चुन लेगा उसी को अपने समीप बुला भी लेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तथा उन्होंने कोराह एवं उसकी सारी मण्डली को संबोधित करते हुए कहा, “कल सुबह याहवेह यह स्पष्ट कर देंगे कि वह किसके पक्ष में हैं, कौन पवित्र है तथा वही उसे अपने निकट बुलाएंगे. याहवेह जिस किसी को चुनेंगे, उसे ही अपने निकट बुला लेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने कोरह और उसकी सारी मण्डली से कहा, “सवेरे को यहोवा दिखा देगा कि उसका कौन है, और पवित्र कौन है, और उसको अपने समीप बुला लेगा; जिसको वह आप चुन लेगा उसी को अपने समीप बुला भी लेगा।