Numbers 16:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kya yah tumhen chhottee bat jan padtee haai, ki israael ke parameshvar ne tum ko israael kee mandlee se alag karake apane nivas kee sevakai karane, aur mandlee ke samhane khde hokar usakee bhee seva tthal karane ke liye apane sameep bula liya haai
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम लोगों को प्रसन्न होना चाहिए कि इस्राएल के परमेश्वर ने तुम लोगों को अलग और विशेष बनाया है। तुम लोग बाकी इस्राएली लोगों से भिन्न हो। यहोवा ने तुम्हें अपने समीप लिया जिससे तुम यहोवा की उपासना में इस्राएल के लोगों की सहायता के लिए यहोवा के पवित्र तम्बू में विशेष कार्य कर सको। क्या यह पर्याप्त नहीं है?
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्‍या यह छोटी बात है कि इस्राएल के परमेश्‍वर ने इस्राएली मंडली से तुम्‍हें चुन कर अलग किया कि तुम उसके समीप आकर उसके निवास-स्‍थान में सेवा-कार्य करो, मंडली के सम्‍मुख खड़े होकर उसका उत्तरदायित्‍व संभालो?
Hindi Bible HHBD
क्या यह तुम्हें छोटी बात जान पड़ती है, कि इस्त्राएल के परमेश्वर ने तुम को इस्त्राएल की मण्डली से अलग करके अपने निवास की सेवकाई करने, और मण्डली के साम्हने खड़े होकर उसकी भी सेवा टहल करने के लिये अपने समीप बुला लिया है;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्या यह तुम्हें छोटी बात जान पड़ती है कि इस्राएल के परमेश्‍वर ने तुम को इस्राएल की मण्डली से अलग करके अपने निवास की सेवा करने, और मण्डली के सामने खड़े होकर उसकी भी सेवा टहल करने के लिये अपने समीप बुला लिया है;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या तुम्हारी समझ से यह कोई छोटा विषय है कि सारे इस्राएल के घराने में से इस्राएल के परमेश्वर ने तुम्हें अलग करना सही समझा है, कि वह तुम्हें अपने पास रखें, ताकि याहवेह के साक्षी तंबू संबंधी सेवा किया करें, तथा इस्राएल की सारी सभा के सामने उपस्थित होकर उनकी सेवा करें,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्या यह तुम्हें छोटी बात जान पड़ती है कि इस्राएल के परमेश्वर ने तुम को इस्राएल की मण्डली से अलग करके अपने निवास की सेवकाई करने, और मण्डली के सामने खड़े होकर उसकी भी सेवा टहल करने के लिये अपने समीप बुला लिया है;