Numbers 17:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
israaeliyon se baten karake un ke poorvajon ke gharanon ke anusar, unake sab pradhaanon ke pas se aek aek chhdee le aur un barah chhdiyon men se aek aek par aek aek ke mool puroosh ka nam lik,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“इस्राएल के लोगों से कहो। अपने लोगों से बारह लकड़ी की छड़ियाँ लें। बारह परिवार समूहों में हर एक के नेता से एक छड़ी लो। हर एक व्यक्ति की छड़ी पर उसका नाम लिख दो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तू इस्राएली समाज से बोल और उनके पूर्वजों के परिवार के अनुसार बारह लाठियाँ ले, अर्थात् प्रत्‍येक परिवार के अनुसार उस परिवार के मुखिया से एक लाठी ले। तू प्रत्‍येक मुखिया का नाम उसकी लाठी पर लिखना।
Hindi Bible HHBD
इस्त्राएलियों से बातें करके उन के पूर्वजों के घरानों के अनुसार, उनके सब प्रधानों के पास से एक एक छड़ी ले; और उन बारह छड़ियों में से एक एक पर एक एक के मूल पुरूष का नाम लिख,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इस्राएलियों से बातें करके उन के पूर्वजों के घरानों के अनुसार, उनके सब प्रधानों के पास से एक एक छड़ी ले; और उन बारह छड़ियों में से एक एक पर एक एक के मूल पुरुष का नाम लिख,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इस्राएल के घराने को आज्ञा दो कि हर एक पूर्वजों के घराने से वे एक-एक लाठी लेकर आएं; उनके पिता के सारे घर-परिवारों से एक-एक प्रधान. हर एक लाठी पर तुम उस नायक का नाम लिख देना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इस्राएलियों से बातें करके उनके पूर्वजों के घरानों के अनुसार, उनके सब प्रधानों के पास से एक-एक छड़ी ले; और उन बारह छड़ियों में से एक-एक पर एक-एक के मूलपुरुष का नाम लिख,