Numbers 17:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so moosa ne israaeliyon se yah bat kahee aur unake sab pradhaanon ne apane apane liye, apane apane poorvajon ke gharanon ke anusar, aek aek chhdee use dee, so barah chhadiyan hui aur un kee chhdiyon men haroon kee bhee chhdee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए मूसा ने इस्राएली लोगों से बातें कीं। प्रत्येक नेता ने उसे एक छड़ी दी। सारी छड़ियों की संख्या बारह थी। हर एक परिवार समूह के नेता की एक छड़ी उसमें थी। हारून की छड़ी उनमें थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा इस्राएली समाज से ऐसा ही बोले। उनके मुखियों ने अपने-अपने परिवार की लाठी मूसा को दे दी। मुखियों ने अपने पूर्वजों के परिवार के अनुसार एक-एक लाठी, अर्थात् कुल बारह लाठियाँ दीं। उन लाठियों के मध्‍य हारून की लाठी भी थी।
Hindi Bible HHBD
सो मूसा ने इस्त्राएलियों से यह बात कही; और उनके सब प्रधानों ने अपने अपने लिये, अपने अपने पूर्वजों के घरानों के अनुसार, एक एक छड़ी उसे दी, सो बारह छड़ियां हुई; और उन की छड़ियों में हारून की भी छड़ी थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: मूसा ने इस्राएलियों से यह बात कहीं; और उनके सब प्रधानों ने अपने अपने लिये, अपने अपने पूर्वजों के घरानों के अनुसार, एक एक छड़ी उसे दी, इस प्रकार बारह छड़ियाँ हुईं; और उनकी छड़ियों में हारून की भी छड़ी थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर मोशेह ने इस्राएल के घराने से तथा उसके सारे प्रधानों से यह कहकर उनमें से हर एक से एक-एक लाठी इकट्ठी कर ली. ये हर एक प्रधान की उसके गोत्र के अनुसार इकट्ठी की गई बारह लाठियां थी, अहरोन की लाठी भी इनमें से एक थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः मूसा ने इस्राएलियों से यह बात कही; और उनके सब प्रधानों ने अपने-अपने लिए, अपने-अपने पूर्वजों के घरानों के अनुसार, एक-एक छड़ी उसे दी, सो बारह छड़ियाँ हुई; और उन छड़ियों में हारून की भी छड़ी थी।