Numbers 18:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir ye vastuen bhee teree tthare, arthata jitanee bhentt israaelee hilane ke liye de, unako maain tujhe aur tere bette-bettyaien ko sada ka hak karake de deta hoon tere gharane men jitane shuuddh hon vah unhen kha sakenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“और वे सभी जो इस्राएल के लोगों द्वारा उत्तोलन भेंट के रूप में दी जाएंगी, तुम्हारी ही होंगी। मैं इसे तुमको, तुम्हारे पुत्रों और तुम्हारी पुत्रियों को देता हूँ। यह तुम्हारा भाग है। तुम्हारे परिवार का हर एक व्यक्ति जो पवित्र होगा, इसे खा सकेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह भी तेरा है: इस्राएली समाज की समस्‍त लहर-बलि में अर्पित की गई भेंटों के शेष भाग। मैंने उनको तुझे और तेरे साथ तेरे पुत्रों और पुत्रियों को स्‍थायी देय-भाग के रूप में प्रदान किया है। तेरे घर का प्रत्‍येक शुद्ध व्यक्‍ति उनको खा सकता है।
Hindi Bible HHBD
फिर ये वस्तुएं भी तेरी ठहरें, अर्थात् जितनी भेंट इस्त्राएली हिलाने के लिये दें, उनको मैं तुझे और तेरे बेटे- बेटियों को सदा का हक करके दे देता हूं; तेरे घराने में जितने शुद्ध हों वह उन्हें खा सकेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर ये वस्तुएँ भी तेरी ठहरें, अर्थात् जितनी भेंटें इस्राएली हिलाने के लिये दें, उनको मैं तुझे और तेरे बेटे–बेटियों को सदा का हक़ करके दे देता हूँ; तेरे घराने में जितने शुद्ध हों वे उन्हें खा सकेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इनके अलावा यह भी तुम्हारा ही अंश होगा: उनके द्वारा अर्पण भेंटें तथा इस्राएल के घराने द्वारा लहर की भेंटें. यह मैंने तुम्हारे लिए तुम्हारे पुत्रों, पुत्रियों के लिए तुम्हारे साथ हमेशा का अंश ठहरा दिया है. तुम्हारे घर-परिवार का हर एक सदस्य जो सांस्कारिक रीति से पवित्र है इसको खा सकता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर ये वस्तुएँ भी तेरी ठहरें, अर्थात् जितनी भेंटें इस्राएली हिलाने के लिये दें, उनको मैं तुझे और तेरे बेटे-बेटियों को सदा का हक़ करके दे देता हूँ; तेरे घराने में जितने शुद्ध हों वह उन्हें खा सकेंगे।