Numbers 18:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
unake desh ke sab prakar kee pahalee upaj, jo ve yahova ke liye le ae, vah teree hee tthare tere gharane men jitane shuuddh hon ve unhen kha sakengen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब लोग अपनी फसलें इकट्ठी करते हैं तब लोग पहली चीज यहोवा के पास लाते हैं। अतः ये चीज़ें मैं तुमको दूँगा और हर एक व्यक्ति जो तुम्हारे परिवार में पवित्र है, इसे खा सकेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनके देश के सब प्रथम फल, जो वे मुझ-प्रभु के पास लाते हैं, तेरे ही होंगे। तेरे घर के सब शुद्ध व्यक्‍ति ही उनको खा सकते हैं।
Hindi Bible HHBD
उनके देश के सब प्रकार की पहली उपज, जो वे यहोवा के लिये ले आएं, वह तेरी ही ठहरे; तेरे घराने में जितने शुद्ध हों वे उन्हें खा सकेंगें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनके देश के सब प्रकार की पहली उपज, जो वे यहोवा के लिये ले आएँ, वह तेरी ही ठहरे: तेरे घराने में जितने शुद्ध हों वे उन्हें खा सकेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इनके देश में जो सबसे पहला पका फल होगा, जिसे वे याहवेह को अर्पण करने के लिए लाते हैं, तुम्हारा होगा. तुम्हारे घर-परिवार का हर एक सदस्य जो सांस्कारिक रीति से पवित्र है, इसको खा सकता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उनके देश के सब प्रकार की पहली उपज, जो वे यहोवा के लिये ले आएँ, वह तेरी ही ठहरे; तेरे घराने में जितने शुद्ध हों वे उन्हें खा सकेंगे।