Numbers 18:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
par gay, va bhedee, va bakaree ke pahilautte ko n chhodna ve to paavitra haain. unake lohoo ko vedee par chhdik dena, aur unakee charabee ko havy karake jalana, jis se yahova ke liye sukhdayak sugandha ho
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“किन्तु तुम्हें पहलौठे गाय, भेड़ या बकरे के लिए भुगतान नहीं लेना चाहिए। वे पशु पवित्र हैं वे शुद्ध हैं। उनका खून वेदी पर छिड़को और उनकी चर्बी जलाओ। यह भेंट अग्नि द्वारा समर्पित है। इस भेंट की सुगन्ध मेरे लिए अर्थात् यहोवा के लिए मधुर सुगन्ध होगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्तु तू गाय, भेड़ अथवा बकरी के पहिलौठे बच्चों को मत छोड़ना। वे पवित्र हैं। तू उनका रक्त वेदी पर छिड़कना और उनकी चर्बी मुझ-प्रभु को अग्नि में अर्पित सुखद सुगन्ध के रूप में जलाना।
Hindi Bible HHBD
पर गाय, वा भेड़ी, वा बकरी के पहिलौठे को न छोड़ना; वे तो पवित्रा हैं। उनके लोहू को वेदी पर छिड़क देना, और उनकी चरबी को हव्य करके जलाना, जिस से यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्ध हो;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर गाय, या भेड़ी, या बकरी के पहिलौठे को न छोड़ना; वे तो पवित्र हैं। उनके लहू को वेदी पर छिड़क देना, और उनकी चरबी को हव्य करके जलाना, जिस से यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्ध हो;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“किंतु बैल, भेड़ अथवा बकरी के पहलौठे को दाम लेकर मत छोड़ना, ये सब पवित्र पशु हैं. तुम इनका रक्त वेदी पर छिड़कोगे तथा उनकी चर्बी अग्निबलि में जला दोगे, जो याहवेह के सामने सुखद-सुगंध हो जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर गाय, या भेड़ी, या बकरी के पहलौठे को न छोड़ना; वे तो पवित्र हैं। उनके लहू को वेदी पर छिड़क देना, और उनकी चर्बी को बलि करके जलाना, जिससे यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्ध हो;