Numbers 18:29 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jitane dan tum pao un men se har aek ka uttm se uttm bhag, jo pavitra tthara haai, so use yahova ke liye uttai hui bhentt karake pooree pooree dena.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब इस्राएल के लोग अपनी हर एक चीज़ का दसवाँ भाग दें तो तुम्हें उनमें से सर्वोत्तम और पवित्रतम भाग चुनना चाहिए। वही दसवाँ भाग है जिसे तुम्हें यहोवा को देना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम्‍हें प्राप्‍त समस्‍त भेंटों में से तुम मुझ-प्रभु को निर्धारित भेंट अर्पित करना, उनका सर्वोत्तम भाग, पवित्र अंश अर्पित करना।”
Hindi Bible HHBD
जितने दान तुम पाओ उन में से हर एक का उत्तम से उत्तम भाग, जो पवित्रा ठहरा है, सो उसे यहोवा के लिये उठाई हुई भेंट करके पूरी पूरी देना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जितने दाम तुम पाओ उनमें से हर एक का उत्तम से उत्तम भाग, जो पवित्र ठहरा है, उसे यहोवा के लिये उठाई हुई भेंट करके पूरी पूरी देना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अपनी सभी भेंटों में से याहवेह के लिए ठहराई गई हर एक भेंट चढ़ाओगे; उन सब में से, जो सबसे उत्तम है, जो उनमें एक पवित्र अंश है.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जितने दान तुम पाओ उनमें से हर एक का उत्तम से उत्तम भाग, जो पवित्र ठहरा है, उसे यहोवा के लिये उठाई हुई भेंट करके पूरी-पूरी देना।