Numbers 18:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so ve tujh se mil jaae, aur milapavale tamboo kee saree sevakai kee vastuon kee raksha kiya karen parantu jo tere kul ka n ho vah tum logon ke sameep n ane paae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे तुम्हारे साथ होंगे और तुम्हारे साथ काम करेंगे। वे मिलापवाले तम्बू की देखभाल करने के उत्तरदायी होंगे। सभी कार्य, जिन्हें तम्बू में किया जाना चाहिए, वे करेंगे। अन्य कोई भी उस स्थान के निकट नहीं आएगा जहाँ तुम हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे मिलन-शिविर के समस्‍त सेवा-कार्य करने के लिए तुम्‍हारे साथ रहेंगे और तम्‍बू की देखभाल करेंगे। जो व्यक्‍ति लेवी-कुल का नहीं है, वह तुम्‍हारे समीप नहीं आएगा।
Hindi Bible HHBD
सो वे तुझ से मिल जाएं, और मिलापवाले तम्बू की सारी सेवकाई की वस्तुओं की रक्षा किया करें; परन्तु जो तेरे कुल का न हो वह तुम लोगों के समीप न आने पाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: वे तुझ से मिल जाएँ, और मिलापवाले तम्बू की सारी सेवकाई की वस्तुओं की रक्षा किया करें; परन्तु जो तेरे कुल का न हो वह तुम लोगों के समीप न आने पाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे तुम्हारे साथ मिलकर मिलनवाले तंबू से संबंधित सभी कार्यों को भी निभायेंगे; किंतु किसी भी अन्य व्यक्ति को तुम्हारे निकट आने की अनुमति नहीं है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः वे तुझ से मिल जाएँ, और मिलापवाले तम्बू की सारी सेवकाई की वस्तुओं की रक्षा किया करें; परन्तु जो तेरे कुल का न हो वह तुम लोगों के समीप न आने पाए।