Numbers 18:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu maain ne ap tumhare levee bhaiyon ko israaeliyon ke beech se alag kar liya haai, aur ve milapavale tamboo kee seva karane ke liye tum ko aur yahova ko saunp diye gaae haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने तुम्हारे लोगों अर्थात् लेवीवंश के लोगों को स्वयं इस्राएल के सभी लोगों में से चुना है। वे तुमको भेंट की तरह हैं। उनका एकमात्र उपयोग परमेश्वर की सेवा और मिलापवाले तम्बू के काम को करने में है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
देखो, मैंने तुम्हारे भाई, लेवियों को इस्राएली समाज के मध्य से लिया है। वे मुझ-प्रभु को अर्पित किए गए हैं। मैंने उन्हें तुम्हें दिया है कि वे मिलन-शिविर के सेवा-कार्यों को करें।
Hindi Bible HHBD
परन्तु मैं ने आप तुम्हारे लेवी भाइयों को इस्त्राएलियों के बीच से अलग कर लिया है, और वे मिलापवाले तम्बू की सेवा करने के लिये तुम को और यहोवा को सौंप दिये गए हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु मैं ने आप तुम्हारे लेवी भाइयों को इस्राएलियों के बीच से अलग कर लिया है, और वे मिलापवाले तम्बू की सेवा करने के लिये तुम को और यहोवा को सौंप दिये गए हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह ध्यान रहे, स्वयं मैंने सारे इस्राएल में से तुम्हारे साथी लेवियों को अपने लिए अलग कर लिया है. वे तुम्हारे लिए भेंट हैं. वे याहवेह को समर्पित हैं, कि वे मिलनवाले तंबू से संबंधित सेवाएं समर्पित करते रहें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु मैंने आप तुम्हारे लेवी भाइयों को इस्राएलियों के बीच से अलग कर लिया है #, और वे मिलापवाले तम्बू की सेवा करने के लिये तुम को और यहोवा को सौंप दिये गए हैं।