Numbers 19:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jo manushy baachhyai kee rakh battore vah apane vasr dhaea, aur sanjh tak ashuuddh rahe. aur yah israaeliyon ke liye, aur unake beech rahanevale paradeashaiyon ke liye bhee sada kee vidhai tthare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“वह व्यक्ति, जिसने गाय की राख को इकट्ठा किया, अपने कपड़े धोएगा। वह सन्ध्या तक अशुद्ध रहेगा। “यह नियम सदा चलता रहेगा। यह नियम इस्राएल के नागरिकों के लिए है और यह उन विदेशियों के लिए भी है जो तुम्हारे बीच रहते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कलोर की राख एकत्र करनेवाला व्यक्ति भी अपने वस्त्र धोएगा। वह भी सन्ध्या तक अशुद्ध रहेगा। यह इस्राएली समाज तथा उनके मध्य रहनेवाले प्रवासी के लिए स्थायी संविधि होगी।
Hindi Bible HHBD
और जो मनुष्य बछिया की राख बटोरे वह अपने वस्त्रा धोए, और सांझ तक अशुद्ध रहे। और यह इस्त्राएलियों के लिये, और उनके बीच रहनेवाले परदेशियों के लिये भी सदा की विधि ठहरे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जो मनुष्य बछिया की राख बटोरे वह अपने वस्त्र धोए, और साँझ तक अशुद्ध रहे। और यह इस्राएलियों के लिये, और उनके बीच रहनेवाले परदेशियों के लिये भी सदा की विधि ठहरे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह व्यक्ति, जो बछिया की राख इकट्ठा करता है, अपने वस्त्रों को धोएगा तथा वह शाम तक सांस्कारिक रूप से अपवित्र रहेगा. यह इस्राएलियों के लिए तथा उनके बीच रह रहे विदेशियों के लिए हमेशा की विधि रहेगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जो मनुष्य बछिया की राख बटोरे वह अपने वस्त्र धोए, और साँझ तक अशुद्ध रहेगा। और यह इस्राएलियों के लिये, और उनके बीच रहनेवाले परदेशियों के लिये भी सदा की विधि ठहरे।