Numbers 19:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aeesa manushy teesare din us jal se pap chhudakar apane ko pavan kare, aur sataven din shuuddh tthare parantu yadi vah teesare din ap ko pap chhudakar pavan n kare, to sataven din shuuddh ttharega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसे अपने को तीसरे दिन तथा फिर सातवें दिन विशेष पानी से धोना चाहिए। यदि वह ऐसा नहीं करता, तो वह अशुद्ध रह जाएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह तीसरे दिन और सातवें दिन विशुद्धीकरण जल से स्वयं को शुद्ध करेगा। इस प्रकार वह शुद्ध होगा। किन्तु यदि वह तीसरे दिन और सातवें दिन स्वयं को शुद्ध नहीं करेगा तो वह शुद्ध नहीं होगा।
Hindi Bible HHBD
ऐसा मनुष्य तीसरे दिन उस जल से पाप छुड़ाकर अपने को पावन करे, और सातवें दिन शुद्ध ठहरे; परन्तु यदि वह तीसरे दिन आप को पाप छुड़ाकर पावन न करे, तो सातवें दिन शुद्ध ठहरेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ऐसा मनुष्य तीसरे दिन उस जल से पाप छुड़ाकर अपने को पावन करे, और सातवें दिन शुद्ध ठहरे; परन्तु यदि वह तीसरे दिन अपने आपको पाप छुड़ाकर पावन न करे, तो सातवें दिन शुद्ध न ठहरेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह अपनी इस अपवित्रता को तीसरे दिन तथा सातवें दिन जल से दूर करेगा और उसकी अपवित्रता दूर हो जाएगी; किंतु यदि वह तीसरे एवं सातवें दिन स्वयं को शुद्ध न कर सके, वह अपवित्र ही रह जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
ऐसा मनुष्य तीसरे दिन पाप छुड़ाकर अपने को पावन करे, और सातवें दिन शुद्ध ठहरे; परन्तु यदि वह तीसरे दिन अपने आपको पाप छुड़ाकर पावन न करे, तो सातवें दिन शुद्ध न ठहरेगा।