Numbers 19:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab koi shuuddh manushy joofaa lekar us jal men dubakar jal ko us dere par, aur jitane patra aur manushy us men ho, un par chhdike, aur haddee ke, va mare huae ke, va apanee mratyu se mare huae ke, va kabra ke choonevale par chhdik de
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शुद्ध व्यक्ति को एक जूफा की शाखा लेनी चाहिए और इसे पानी में डुबाना चाहिए। तब उसे तम्बू, बर्तनों तथा डेरे में जो व्यक्ति हैं उन पर यह जल छिड़कना चाहिए। तुम्हें यह उन सभी व्यक्तियों के साथ करना चाहिए जो शव को छुऐंगे। तुम्हें यह उस के साथ भी करना चाहिए जो युद्ध में मरे व्यक्ति के शव को छूता है या उस किसी के साथ भी जो किसी मरे व्यक्ति की हड्डियों या क्रब को छूता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब कोई शुद्ध व्यक्‍ति जूफा लेगा और उसको जल में डुबाकर तम्‍बू पर, उसकी सब वस्‍तुओं पर और उन मनुष्‍य पर जो वहाँ थे, जल छिड़क देगा। वह उस मनुष्‍य पर भी जल छिड़क देगा, जिसने मृतक की अस्‍थि को, तलवार से मारे गए या स्‍वाभाविक मृत्‍यु से मरे हुए व्यक्‍ति को अथवा कबर को स्‍पर्श किया है।
Hindi Bible HHBD
तब कोई शुद्ध मनुष्य जूफा लेकर उस जल में डुबाकर जल को उस डेरे पर, और जितने पात्रा और मनुष्य उस में हों, उन पर छिड़के, और हड्डी के, वा मारे हुए के, वा अपनी मृत्यु से मरे हुए के, वा कब्र के छूनेवाले पर छिड़क दे;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब कोई शुद्ध मनुष्य जूफा लेकर उस जल में डुबाकर जल को उस डेरे पर, और जितने पात्र और मनुष्य उस में हों, उन पर छिड़के, और हड्डी के, या मारे हुए के, या अपनी मृत्यु से मरे हुए के, या कब्र के छूनेवाले पर छिड़क दे;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर सांस्कारिक रूप से शुद्ध व्यक्ति एक जूफ़ा लेकर इस मिश्रण में डुबोएगा और उसके शिविर पर, सारी सामग्री पर तथा उन सभी व्यक्तियों पर, जो वहां उपस्थित थे, तथा उस व्यक्ति पर छिड़काव कर देगा, जिसका स्पर्श उस हड्डी से या उस मारे हुए व्यक्ति से या स्वाभाविक रूप से मरे हुए व्यक्ति से या कब्र से हो गया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब कोई शुद्ध मनुष्य जूफा लेकर उस जल में डुबाकर जल को उस डेरे पर, और जितने पात्र और मनुष्य उसमें हों, उन पर छिड़के, और हड्डी के, या मारे हुए के, या मृत शरीर को, या कब्र के छूनेवाले पर छिड़क दे;