Numbers 19:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vyavastha kee jis vidhai kee agyaa yahova deta haai vah yah haai ki too israaeliyon se kah, ki mere pas aek lal nirdosh baachhyai le ao, jis men koi bhee dosh n ho, aur jis par jooa kabhee n rakha gaya ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“ये नियम और उपदेश हैं जिन्हें यहोवा इस्राएल के लोगों को देता है। उन्हें दोष से रहित एक लाल गाय लेनी चाहिए और उसे तुम्हारे पास लाना चाहिए। उस गाय को कोई खरोंच भी न लगी हो और उस गाय के कंधे पर कभी जुआ नहीं रखा गया हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘यह व्‍यवस्‍था की संविधि है, जिसके पालन की आज्ञा मैं-प्रभु ने दी है: तू इस्राएली समाज से बोल कि वे तेरे पास एक निष्‍कलंक लाल कलोर लाएँ, जिस में कोई दोष न हो, और जो जुए में कभी जोती न गई हो।
Hindi Bible HHBD
व्यवस्था की जिस विधि की आज्ञा यहोवा देता है वह यह है; कि तू इस्त्राएलियों से कह, कि मेरे पास एक लाल निर्दोष बछिया ले आओ, जिस में कोई भी दोष न हो, और जिस पर जूआ कभी न रखा गया हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“व्यवस्था की जिस विधि की आज्ञा यहोवा देता है वह यह है: तू इस्राएलियों से कह कि मेरे पास एक लाल निर्दोष बछिया ले आओ, जिसमें कोई भी दोष न हो, जिस पर जूआ कभी न रखा गया हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इस व्यवस्था की विधि जो याहवेह ने दी, वह इस प्रकार है: इस्राएल के घराने को आज्ञा दो कि वे एक ऐसी बछिया लेकर आएं, जो लाल रंग की हो, जिसमें किसी प्रकार का दोष न हो तथा जिस पर जूआ कभी भी न रखा गया हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“व्यवस्था की जिस विधि की आज्ञा यहोवा देता है वह यह है; कि तू इस्राएलियों से कह, कि मेरे पास एक लाल निर्दोष बछिया ले आओ, जिसमें कोई भी दोष न हो, और जिस पर जूआ कभी न रखा गया हो।