Numbers 19:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jo kuchh vah ashuuddh manushy chooae vah bhee ashuuddh tthare aur jo praanee us vastu ko chooae vah bhee sanjh tak ashuuddh rahe..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि कोई अशुद्ध व्यक्ति किसी अन्य को छूए, तो वह व्यक्ति भी अशुद्ध हो जाएगा। वह व्यक्ति संध्या तक अशुद्ध रहेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिस-जिस वस्‍तु को वह अशुद्ध व्यक्‍ति स्‍पर्श करेगा, वह भी अशुद्ध हो जाएगी। जो प्राणी उस व्यक्‍ति को स्‍पर्श करेगा, वह भी सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध रहेगा।’
Hindi Bible HHBD
और जो कुछ वह अशुद्ध मनुष्य छूए वह भी अशुद्ध ठहरे; और जो प्राणी उस वस्तु को छूए वह भी सांझ तक अशुद्ध रहे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जो कुछ वह अशुद्ध मनुष्य छूए वह भी अशुद्ध ठहरे; और जो प्राणी उस वस्तु को छूए वह भी साँझ तक अशुद्ध रहे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके अलावा हर एक वस्तु, जो उस अशुद्ध व्यक्ति द्वारा छुई गई हो, वह अपवित्र होगी, तथा वह व्यक्ति जो उसे छूता है शाम तक अपवित्र रहेगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जो कुछ वह अशुद्ध मनुष्य छूए वह भी अशुद्ध ठहरे; और जो मनुष्य उस वस्तु को छूए वह भी साँझ तक अशुद्ध रहे।”