Numbers 2:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jo apane poorva disha kee or jahan sooyorday hota haai apane apane dalon ke anusar dere khde kiya karen ve hee yahooda kee chhavaneevale jhne ke log honge, aur unaka pradhaan ammeenadab ka putra nahashaen hoga,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यहूदा के डेरे का झण्डा पूर्व में होगा, जहाँ सूरज निकलता है। यहुदा के लोग वहीं डेरा लगाएंगे। यहूदा के लोगों का नेता अम्मीनादाब का पुत्र नहशोन है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पूर्व में, सूर्योदय की दिशा में अपने दल-बल सहित पड़ाव डालने वाला दल यहूदा होगा, जो अपनी ध्वजा के साथ पड़ाव डालेगा। यहूदा वंशीय दल का नेता अम्मीनादब का पुत्र नहशोन होगा।
Hindi Bible HHBD
और जो अपने पूर्व दिशा की ओर जहां सूर्योदय होता है अपने अपने दलों के अनुसार डेरे खड़े किया करें वे ही यहूदा की छावनीवाले झण्उे के लोग होंगे, और उनका प्रधान अम्मीनादाब का पुत्रा नहशोन होगा,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो अपने पूर्व दिशा की ओर जहाँ सूर्योदय होता है अपने अपने दलों के अनुसार डेरे खड़े किया करें, वे यहूदा की छावनीवाले झण्डे के लोग होंगे, और उनका प्रधान अम्मीनादाब का पुत्र नहशोन होगा,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे, जो अपने शिविर सूर्योदय की दिशा, पूर्व में स्थापित करेंगे, वह होगा यहूदाह गोत्र, वे अपने शिविर अपने झंडे के नीचे स्थापित करेंगे. यहूदाह के गोत्र का प्रधान होगा अम्मीनादाब का पुत्र नाहशोन.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जो पूर्व दिशा की ओर जहाँ सूर्योदय होता है, अपने-अपने दलों के अनुसार डेरे खड़े किया करें, वे ही यहूदा की छावनीवाले झण्डे के लोग होंगे, और उनका प्रधान अम्मीनादाब का पुत्र नहशोन होगा,