Numbers 20:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
paahile maheene men saree israaelee mandlee ke log seenaai nam jangal men a gaa, aur kadesh men rahane lage aur vahan maariyam mar gai, aur vaheen usako mittee dee gai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के लोग सीन मरुभूमि में पहले महीने में पहुँचे। लोग कादेश में ठहरे। मरियम की मृत्यु हो गई और वह वहाँ दफनाई गई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पहले महीने में इस्राएली समाज, समस्त इस्राएली मंडली, सीन के निर्जन प्रदेश में पहुँची। वे लोग कादेश मरूद्यान में ठहर गए। वहाँ मिर्याम की मृत्यु हो गई; और उसे वहीं गाड़ा गया।
Hindi Bible HHBD
पहिले महीने में सारी इस्त्राएली मण्डली के लोग सीनै नाम जंगल में आ गए, और कादेश में रहने लगे; और वहां मरियम मर गई, और वहीं उसको मिट्टी दी गई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पहले महीने में सारी इस्राएली मण्डली के लोग सीनै नामक जंगल में आ गए, और कादेश में रहने लगे; और वहाँ मरियम मर गई, और वहीं उसको मिट्टी दी गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पहले महीने में सारे इस्राएल के घराने के लोग ज़िन के निर्जन प्रदेश में पहुंच गए. उन्होंने कादेश में पड़ाव डाला. यहां मिरियम की मृत्यु हो गई और उसे वहीं मिट्टी दी गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पहले महीने में सारी इस्राएली मण्डली के लोग सीन नामक जंगल में आ गए, और कादेश में रहने लगे; और वहाँ मिर्याम मर गई, और वहीं उसको मिट्टी दी गई।