Numbers 20:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu aedomiyon ne usake pas kahala bheja, ki too mere desh men se hokar mat ja, naheen to maain talavar liye huae tera samhana karane ko nikaloonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु एदोम के राजा ने उत्तर दिया, “तुम हमारे देश से होकर यात्रा नहीं कर सकते। यदि तुम हमारे देश से होकर यात्रा करने का प्रयत्न करते हो तो हम लोग आएंगे और तुमसे तलवारों से लड़ेंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्तु एदोमियों ने उनसे कहा, ‘तुम हमारे देश से होकर मत जाना। ऐसा न हो कि हम तुम्हारे विरुद्ध तलवार लेकर बाहर निकलें।’
Hindi Bible HHBD
परन्तु एदोमियों ने उसके पास कहला भेजा, कि तू मेरे देश में से होकर मत जा, नहीं तो मैं तलवार लिये हुए तेरा साम्हना करने को निकलूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु एदोमियों ने उसके पास कहला भेजा, “तू मेरे देश में से होकर मत जा, नहीं तो मैं तलवार लिये हुए तेरा सामना करने को निकलूँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु इस विषय में एदोम का जवाब था: “आप लोग हमारे देश में से होकर नहीं जाएंगे, नहीं तो हम आपको तलवार से रोकेंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु एदोमियों के राजा ने उसके पास कहला भेजा, “तू मेरे देश में से होकर मत जा, नहीं तो मैं तलवार लिये हुए तेरा सामना करने को निकलूँगा।”