Numbers 20:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab moosa aur haroon mandlee ke samhane se milapavale tamboo ke dar par jakar apane munh ke bal gire. aur yahova ka tej unako dikhai diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए मूसा और हारून ने लोगों को छोड़ा और वे मिलापवाले तम्बू के द्वार पर पहुँचे। उन्होंने दण्डवत् (प्रणाम) किया और उन पर यहोवा का तेज प्रकाशित हुआ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: मूसा और हारून धर्मसभा के सम्मुख से निकलकर मिलन-शिविर के द्वार पर आए। वे अपने मुंह के बल गिरे। तब उन्हें प्रभु की महिमा दिखाई दी।
Hindi Bible HHBD
तब मूसा और हारून मण्डली के साम्हने से मिलापवाले तम्बू के द्वार पर जाकर अपने मुंह के बल गिरे। और यहोवा का तेज उनको दिखाई दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मूसा और हारून मण्डली के सामने से मिलापवाले तम्बू के द्वार पर जाकर अपने मुँह के बल गिरे। और यहोवा का तेज उनको दिखाई दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुन मोशेह तथा अहरोन इस्राएली सभा के सामने से निकलकर मिलनवाले तंबू के प्रवेश के सामने आकर मुंह के बल गिर पड़े. यहां उन्हें याहवेह की महिमा के दर्शन हुआ.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मूसा और हारून मण्डली के सामने से मिलापवाले तम्बू के द्वार पर जाकर अपने मुँह के बल गिरे। और यहोवा का तेज उनको दिखाई दिया।