Numbers 21:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vahan se kooch karake unhon ne anorn nadee, jo jangal men bahatee aur aemoriyon ke desh se nikalatee haai, usakee paralee or dere khde kiae kyonaki arnon moaabiyon aur aemoriyon ke beech hokar moab desh ka sivana tthara haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब लोगों ने अर्नोन घाटी की यात्रा की। उन्होंने उस क्षेत्र के समीप डेरा डाला। यह एमोरियों के प्रदेश के पास मरुभूमि में था। अर्नोन घाटी मोआब और एमोरी लोगों के बीच की सीमा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्होंने वहाँ से प्रस्थान किया, और अर्नोन नदी के उस पार पड़ाव डाला। अर्नोन नदी उस निर्जन प्रदेश में है, जिसका फैलाव एमोरी देश की सीमा से आरम्भ होता है। अर्नोन नदी मोआब और एमोरी राज्यों के मध्य, मोआब की सीमा है।
Hindi Bible HHBD
वहां से कूच करके उन्हों ने अर्नोन नदी, जो जंगल में बहती और एमोरियों के देश से निकलती है, उसकी परली ओर डेरे खड़े किए; क्योंकि अर्नोन मोआबियों और एमोरियों के बीच होकर मोआब देश का सिवाना ठहरा है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वहाँ से कूच करके उन्होंने अर्नोन नदी, जो जंगल में बहती और एमोरियों के देश से निकलती है, उसकी परली ओर डेरे खड़े किए; क्योंकि अर्नोन मोआबियों और एमोरियों के बीच होकर मोआब देश की सीमा ठहरी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वहां से यात्रा करते हुए उन्होंने आरनोन के दूसरी ओर डेरा डाला. यह वह स्थान था, जो अमोरियों की सीमा पर निर्जन प्रदेश में है. आरनोन मोआब की सीमा तय करता है, मोआबियों एवं अमोरियों के बीच की.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वहाँ से कूच करके उन्होंने अर्नोन नदी, जो जंगल में बहती और एमोरियों के देश से निकलती है, उसकी दूसरी ओर डेरे खड़े किए; क्योंकि अर्नोन मोआबियों और एमोरियों के बीच होकर मोआब देश की सीमा ठहरी है।