Numbers 21:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab israaeliyon ne us ko talavar se mar liya, aur anorn se yabbok nadee tak, jo ammoniyon ka sivana tha, usake desh ke aadhaikaree ho gaae ammoniyon ka sivana to draddh tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु इस्राएल के लोगों ने राजा को मार डाला। तब उन्होंने अर्नोन घाटी से लेकर यब्बोक क्षेत्र तक के उसके प्रदेश पर अधिकार कर लिया। इस्राएल के लोगों ने अम्मोनी लोगों की सीमा तक के प्रदेश पर अधिकार किया। उन्होंने और अधिक क्षेत्र पर अधिकार नहीं जमाया क्योंकि वह सीमा अम्मोनी लोगों दूारा दृढ़ता से सुरक्षित थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएलियों ने तलवार की नोक से उसे बेध दिया और उसके देश पर, अर्नोन नदी से यब्‍बोक नदी तक, अम्‍मोनियों की सीमा तक, अधिकार कर लिया। अम्‍मोनियों की राज्‍य-सीमा यजेर थी।
Hindi Bible HHBD
तब इस्त्राएलियों ने उस को तलवार से मार लिया, और अर्नोन से यब्बोक नदी तक, जो अम्मोनियों का सिवाना था, उसके देश के अधिकारी हो गए; अम्मोनियों का सिवाना तो दृढ़ था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब इस्राएलियों ने उसको तलवार से मार लिया, और अर्नोन से यब्बोक नदी तक, जो अम्मोनियों की सीमा थी, उसके देश के अधिकारी हो गए; अम्मोनियों की सीमा दृढ़ थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएल ने उन पर तलवार के प्रहार से अम्मोन देश की सीमा तक, आरनोन से यब्बोक तक के क्षेत्र पर अधिकार कर लिया, क्योंकि जाज़ेर अम्मोन के घराने की सीमा पर था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब इस्राएलियों ने उसको तलवार से मार दिया, और अर्नोन से यब्बोक नदी # तक, जो अम्मोनियों की सीमा थी, उसके देश के अधिकारी हो गए; अम्मोनियों की सीमा तो दृढ़ थी।