Numbers 21:29 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he moab, tujh par haya! kamosh devata kee praja nash hui, us ne apane betton ko bhgeo, aur apanee bettyaien ko aemoree raja seehon kee dasee kar diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ऐ मोआब! यह तुम्हारे लिए बुरा है, कमोश के लोग नष्ट कर दिए गए हैं। उसके पुत्र भाग खड़े हुए। उसकी पुत्रियाँ बन्दी बनीं एमोरी लोगों के राजा सीहोन द्वारा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ मोआब, धिक्कार है तुझे! ओ कमोश देवता के लोगो, तुम मर-मिटे! उसने अपने पुत्रों को फरारी, और पुत्रियों को एमोरी राजा सीहोन की बन्दिनी बना दिया।
Hindi Bible HHBD
हे मोआब, तुझ पर हाय! कमोश देवता की प्रजा नाश हुई, उस ने अपने बेटों को भगेडू, और अपनी बेटियों को एमोरी राजा सीहोन की दासी कर दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे मोआब, तुझ पर हाय! कमोश देवता की प्रजा नष्ट हुई, उसने अपने बेटों को भगेड़ू, और अपनी बेटियों को एमोरी राजा सीहोन की दासी कर दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोआब, धिक्कार है तुम पर! तुम तो खत्म हो चुके, खेमोश के निवासियो! उसने अमोरी राजा सीहोन को अपने पुत्रों को भगौड़े बनाकर तथा पुत्रियों को बंदी बनाकर उसे सौंप दिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे मोआब, तुझ पर हाय! कमोश देवता की प्रजा नाश हुई, उसने अपने बेटों को भगोड़ा, और अपनी बेटियों को एमोरी राजा सीहोन की दासी कर दिया।