Numbers 22:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us gadahee ko yahova ka doot hath men nangee talavar liye huae marga men khda dikhai pada tab gadahee marga chhodkar khet men chalee gai tab bilam ne gadahee ko mara, ki vah marga par fir a jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बिलाम के गधे ने यहोवा के दूत को सड़क पर खड़ा देखा। दूत के हाथ में एक तलवार थी। इसलिए गधा सड़क से मुड़ा और खेत में चला गया। बिलाम दूत को नहीं देख सकता था। इसलिए वह गधे पर बहुत क्रोधित हुआ। उसने गधे को मारा और उसे सड़क पर लौटने को विवश किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
गदही ने देखा कि प्रभु का दूत मार्ग के मध्य में अपने हाथ में नंगी तलवार लिए हुए खड़ा है। अत: गदही मार्ग से हटकर मैदान में चली गई। बिल्आम ने गदही को मार्ग पर लौटाने के लिए मारा।
Hindi Bible HHBD
और उस गदही को यहोवा का दूत हाथ में नंगी तलवार लिये हुए मार्ग में खड़ा दिखाई पड़ा; तब गदही मार्ग छोड़कर खेत में चली गई; तब बिलाम ने गदही को मारा, कि वह मार्ग पर फिर आ जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उस गदही को यहोवा का दूत हाथ में नंगी तलवार लिये हुए मार्ग में खड़ा दिखाई पड़ा; तब गदही मार्ग छोड़कर खेत में चली गई; तब बिलाम ने गदही को मारा कि वह मार्ग पर फिर आ जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जैसे ही गधी की दृष्टि हाथ में तलवार लिए हुए, मार्ग में खड़े हुए याहवेह के दूत पर पड़ी, वह मार्ग छोड़ खेत में चली गई. बिलआम ने गधी को प्रहार किए, कि वह दोबारा मार्ग पर आ जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उस गदही को यहोवा का दूत हाथ में नंगी तलवार लिये हुए मार्ग में खड़ा दिखाई पड़ा; तब गदही मार्ग छोड़कर खेत में चली गई; तब बिलाम ने गदही को मारा कि वह मार्ग पर फिर आ जाए।