Numbers 22:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova ke doot ko dekhkar gadahee deevar se aeesee satt gai, ki bilam ka panv deevar se dab gaya tab us ne usako fir mara.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
गधे ने यहोवा के दूत को फिर देखा। इसलिए गधा एक दीवार से सटकर निकला। इससे बिलाम का पैर दीवार से छिल गया। इसलिए बिलाम ने अपने गधे को फिर मारा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब गदही ने प्रभु के दूत को देखा, तब वह दीवार से सट गई और उसने बिल्आम का पैर दीवार से दबा दिया। अत: उसने उसको फिर मारा।
Hindi Bible HHBD
यहोवा के दूत को देखकर गदही दीवार से ऐसी सट गई, कि बिलाम का पांव दीवार से दब गया; तब उस ने उसको फिर मारा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा के दूत को देखकर गदही दीवार से ऐसी सट गई कि बिलाम का पाँव दीवार से दब गया; तब उसने उसको फिर मारा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब गधी की दृष्टि याहवेह के दूत पर पड़ी वह दीवार से सट गई, जिससे बिलआम का पैर दीवार से दब गया. बिलआम ने दोबारा उस गधी पर प्रहार किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा के दूत को देखकर गदही दीवार से ऐसी सट गई कि बिलाम का पाँव दीवार से दब गया; तब उसने उसको फिर मारा।