Numbers 22:28 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yahova ne gadahee ka munh khol diya, aur vah bilam se kahane lagee, maain ne tera kya kiya haai, ki too ne mujhe teen bar mara?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहोवा ने गधे को बोलने वाला बनाया। गधे ने बिलाम से कहा, “तुम मुझ पर क्यों क्रोधित हो मैंने तुम्हारे साथ क्या किया है? तुमने मुझे तीन बार मारा है!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब प्रभु ने गदही का मुंह खोल दिया। उसने बिल्आम से कहा, ‘मैंने आपके साथ क्या किया है कि आपने मुझे तीन बार मारा?’
Hindi Bible HHBD
तब यहोवा ने गदही का मुंह खोल दिया, और वह बिलाम से कहने लगी, मैं ने तेरा क्या किया है, कि तू ने मुझे तीन बार मारा?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोवा ने गदही का मुँह खोल दिया, और वह बिलाम से कहने लगी, “मैं ने तेरा क्या किया है कि तू ने मुझे तीन बार मारा?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब याहवेह ने उस गधी को बोलने की क्षमता प्रदान कर दी. वह बिलआम से कहने लगी, “मैंने ऐसा क्या किया है, जो आपने मुझ पर इस प्रकार तीन बार वार किया है?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोवा ने गदही का मुँह खोल दिया, और वह बिलाम से कहने लगी, “मैंने तेरा क्या किया है कि तूने मुझे तीन बार मारा?”