Numbers 22:30 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
gadahee ne bilam se kaha kya maain teree vahee gadahee naheen jis par too janm se aj tak chaddhta aya haai? kya maain tujh se kabhee aeesa karatee thee? vah bola, naheen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु गधे ने बिलाम से कहा, “मैं तुम्हारा अपना गधा हूँ जिस पर तुम अनेक वर्ष से सवार हुए हो और तुम जानते हो कि मैंने ऐसा इसके पहले कभी नहीं किया है।” “यह सही है।” बिलाम ने कहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
गदही ने बिल्‍आम से पूछा, ‘क्‍या मैं आपकी वही गदही नहीं हूं, जिस पर आप अपने बचपन से आज तक सवारी करते आए हैं? क्‍या मैं आपके साथ ऐसा व्‍यवहार करने की आदी हूं?’ उसने कहा, ‘नहीं!’
Hindi Bible HHBD
गदही ने बिलाम से कहा क्या मैं तेरी वही गदही नहीं जिस पर तू जन्म से आज तक चढ़ता आया है? क्या मैं तुझ से कभी ऐसा करती थी? वह बोला, नहीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
गदही ने बिलाम से कहा, “क्या मैं तेरी वही गदही नहीं जिस पर तू जन्म से आज तक चढ़ता आया है? क्या मैं तुझ से कभी ऐसा करती थी?” वह बोला, “नहीं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस गधी ने उसे उत्तर दिया, “क्या मैं आपकी वही गधी नहीं रही हूं, जिस पर आप आजीवन यात्रा करते रहे हैं, जैसे कि आज भी? क्या मैंने भी आपके साथ कभी ऐसा व्यवहार किया है?” बिलआम ने उत्तर दिया, “नहीं तो?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
गदही ने बिलाम से कहा, “क्या मैं तेरी वही गदही नहीं, जिस पर तू जन्म से आज तक चढ़ता आया है? क्या मैं तुझ से कभी ऐसा करती थी?” वह बोला, “नहीं।”