Numbers 22:36 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah sunakar, ki bilam a raha haai, balak us se bhentt karane ke liye moab ke us nagar tak jo us desh ke arnonavale sivane par haai gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बालाक ने सुना कि बिलाम आ रहा है। इसलिए बालाक उससे मिलने के लिए अर्नोन सीमा पर मोआबी नगर को गया। यह उसके देश की छोर थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा बालाक ने सुना कि बिल्‍आम आ रहा है। इसलिए वह उससे भेंट करने के लिए मोआब के उस नगर को गया जो अर्नोन नदी की सीमा पर है तथा जो देश के सीमान्‍त पर स्‍थित है।
Hindi Bible HHBD
यह सुनकर, कि बिलाम आ रहा है, बालाक उस से भेंट करने के लिये मोआब के उस नगर तक जो उस देश के अर्नोनवाले सिवाने पर है गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह सुनकर कि बिलाम आ रहा है, बालाक उससे भेंट करने के लिये मोआब के उस नगर तक जो उस देश की अर्नोनवाली सीमा पर है गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब बालाक को यह मालूम हुआ, कि बिलआम आ रहा है, वह उससे भेंट करने मोआब के उस नगर के लिए निकल पड़ा, जो आरनोन की सीमा पर स्थित है; सीमा के दूर वाले छोर पर.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह सुनकर कि बिलाम आ रहा है, बालाक उससे भेंट करने के लिये मोआब के उस नगर तक जो उस देश के अर्नोनवाले सीमा पर है गया।