Numbers 22:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab moabiyon ne midhanee puraaniyon se kaha, ab vah dal hamare charon or ke sab logon ko chatt kar jaaega, jis tarah baail khet kee haree ghaas ko chatt kar jata haai. us samay sippor ka putra balak moab ka raja tha
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मोआब के नेताओं ने मिद्यान के अग्रजों से कहा, “लोगों का यह विशाल समूह हमारे चारों ओर की सभी चीज़ों को वैसे ही नष्ट कर देगा जैसे कोई गाय मैदान की घास चर जाती है।” इस समय सिप्पोर का पुत्र बालाक मोआब का राजा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्होंने मिद्यान के धर्मवृद्धों से कहा, ‘अब यह दल हमारे आस-पास के सब लोगों को ऐसे खा जाएगा जैसे बैल मैदान की घास खा जाता है!’ उस समय सिप्पोर का पुत्र बालाक मोआब का राजा था।
Hindi Bible HHBD
तब मोआबियों ने मिद्यानी पुरनियों से कहा, अब वह दल हमारे चारों ओर के सब लोगों को चट कर जाएगा, जिस तरह बैल खेत की हरी घास को चट कर जाता है। उस समय सिप्पोर का पुत्रा बालाक मोआब का राजा था;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मोआबियों ने मिद्यानी पुरनियों से कहा, “अब वह दल हमारे चारों ओर के सब लोगों को ऐसा चट कर जाएगा, जिस तरह बैल खेत की हरी घास को चट कर जाता है।” उस समय सिप्पोर का पुत्र बालाक मोआब का राजा था;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोआब ने मिदियान के प्राचीनों के सामने अपने विचार इस प्रकार रखे, “अब तो यह विशाल जनसमूह हमारे आस-पास की वस्तुओं को इस प्रकार चट कर जाएगा, जिस प्रकार बैल मैदान के घास को चट कर जाता है.” इस अवसर पर ज़ीप्पोर का पुत्र बालाक जो मोआब देश का राजा था,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मोआबियों ने मिद्यानी पुरनियों से कहा, “अब वह दल हमारे चारों ओर के सब लोगों को चट कर जाएगा, जिस तरह बैल खेत की हरी घास को चट कर जाता है।” उस समय सिप्पोर का पुत्र बालाक मोआब का राजा था;