Numbers 22:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur is ne pator nagar ko, jo mahanad ke tatt par bor ke putra bilam ke jaatibhaiyon kee boomi thee, vahan bilam ke pas doot bheje, ki ve yah kahakar use bula laae, ki sun aek dal misr se nikal aya haai, aur boomi un se ddhk gai haai, aur ab ve mere samhane hee akar bas gaae haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसने कुछ व्यक्तियों को बोर के पुत्र बिलाम को बुलाने के लिए भेजा। बिलाम नदी के निकट पतोर नाम के क्षेत्र में था। बालाक ने कहा, “लोगों का एक नया राष्ट्र मिस्र से आया है। वे इतने अधिक हैं कि पूरे प्रदेश में फैल सकते हैं। उन्होंने ठीक हमारे पास डेरा डाला है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने बओर के पुत्र बिल्‍आम को बुलाने के लिए उसके पास पतोर नगर को दूत भेजे, जो फरात नदी के निकट, अमाव देश में है। उसने कहा, ‘देखो, ये लोग मिस्र देश से आए हैं। इन्‍होंने धरती की सतह को ढक लिया है, और अब ये मेरे देश के सम्‍मुख ही बस गए हैं।
Hindi Bible HHBD
और इस ने पतोर नगर को, जो महानद के तट पर बोर के पुत्रा बिलाम के जातिभाइयों की भूमि थी, वहां बिलाम के पास दूत भेजे, कि वे यह कहकर उसे बुला लाएं, कि सुन एक दल मि से निकल आया है, और भूमि उन से ढक गई है, और अब वे मेरे साम्हने ही आकर बस गए हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और इसने पतोर नगर को, जो महानद के तट पर बोर के पुत्र बिलाम के जातिभाइयों की भूमि थी, वहाँ बिलाम के पास दूत भेजे कि वे यह कह कर उसे बुला लाएँ, “सुन, एक दल मिस्र से निकल आया है, और भूमि उनसे ढक गई है, और अब वे मेरे सामने ही आकर बस गये हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने पेथोर नगर को, जो फरात नदी के निकट है, उस नगर का रहवासी, बेओर के पुत्र बिलआम के पास अपने दूतों के द्वारा यह आमंत्रण भेजा: “सुनिए, मिस्र देश से यह जनसमूह यहां आ गया है. ये लोग इतनी बड़ी संख्या में हैं कि वे भूमि पर छा गए हैं और इन्होंने हमारे देश के सामने ही पड़ाव डाल रखा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और इसने पतोर नगर को, जो फरात के तट पर बोर के पुत्र बिलाम # के जातिभाइयों की भूमि थी, वहाँ बिलाम के पास दूत भेजे कि वे यह कहकर उसे बुला लाएँ, “सुन एक दल मिस्र से निकल आया है, और भूमि उनसे ढक गई है, और अब वे मेरे सामने ही आकर बस गए हैं।