Numbers 23:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab balak ne bilam se kaha, too ne mujh se kya kiya haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बालाक ने बिलाम से कहा, “तुमने हमारे लिए क्या किया है मैंने तुमको अपने शत्रुओं के विरुद्ध कुछ कहने को बुलाया था। किन्तु तुमने उन्हीं को आशीर्वाद दिया है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा बालाक ने बिल्आम से कहा, ‘यह तुमने मेरे साथ क्या किया? मैं तुम्हें अपने शत्रुओं को श्राप देने के लिए लाया था, परन्तु तुमने उन पर आशिषों की वर्षा कर दी!’
Hindi Bible HHBD
तब बालाक ने बिलाम से कहा, तू ने मुझ से क्या किया है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब बालाक ने बिलाम से कहा, “तू ने मुझ से क्या किया है? मैं ने तुझे अपने शत्रुओं को शाप देने को बुलवाया था, परन्तु तू ने उन्हें आशीष ही आशीष दी है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुन बालाक ने बिलआम से कहा, “आपने मेरे साथ यह क्या कर डाला है? मैंने तो आपको यहां इसलिये आमंत्रित किया था, कि आप मेरे शत्रुओं को शाप दें, किंतु आपने तो वस्तुतः उन्हें आशीर्वाद दे दिया है!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब बालाक ने बिलाम से कहा, “तूने मुझसे क्या किया है? मैंने तुझे अपने शत्रुओं को श्राप देने को बुलवाया था, परन्तु तूने उन्हें आशीष ही आशीष दी है।”